अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी राजदूत को किया तलब

काबुल, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत सैयद इबरार हुसैन को गुरुवार को तलब किया और मंगलवार रात को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा अफगानिस्तान सीमा पुलिस पर गोलाबारी की घटना पर विरोध जताया। इस घटना में अफगानिस्तान के एक सीमा सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई थी।

अफगानिस्तान के विदेशी मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, “विदेश मंत्रालय के उप विदेश मंत्री हकमत खलील करजई ने पाकिस्तानी राजदूत के समक्ष अफगानिस्तान की चिंता और विरोध जताते हुए कहा कि पाकिस्तान फौज द्वारा अफगानिस्तान सीमा पर की गई गोलाबारी अंतर्राष्ट्रीय कानूनों और राजनयिक नियमों के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों के दोबारा होने से दोनों पड़ोसी देशों के बीच सुधरते द्विपक्षीय संबंधों को हानि होगी।”

अफगानिस्तानी अधिकारी ने इस तरह की आक्रामक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए तत्काल कदम उठाने हेतु पाकिस्तानी सरकार का भी आह्वान किया।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अफगानिस्तान के बारमल जिले में सीमा के नजदीक नजीबुल्लाह नाम के एक अफगानिस्तान सीमा सुरक्षाकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493