सेंसेक्स में 87 अंकों की तेजी (लीड-1)

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 86.63 अंकों की तेजी के साथ 36,195.10 पर और निफ्टी 18.30 अंकों की तेजी के साथ 10,849.80 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 38.08 अंकों की तेजी के साथ 36,146.55 पर खुला और 86.63 अंकों या 0.24 फीसदी तेजी के साथ 36,195.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,258.28 के ऊपरी स्तर और 35,996.68 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 22.83 अंकों की गिरावट के साथ 14,860.03 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 83.86 अंकों की गिरावट के साथ 14,225.39 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.55 अंकों की तेजी के साथ 10,844.05 पर खुला और 18.30 अंकों या 0.17 फीसदी तेजी के साथ 10,849.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,866.60 के ऊपरी और 10,798.65 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 9 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (2.05 फीसदी), ऊर्जा (0.94 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.76 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.49 फीसदी) और तेल और गैस (0.11 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे – दूरसंचार (1.97 फीसदी), औद्योगिक (0.95 फीसदी), वाहन (0.85 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.73 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.52 फीसदी)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493