सेंसेक्स में 97 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 97.41 अंकों की गिरावट के साथ 25,622.17 पर और निफ्टी 30.50 अंकों की गिरावट के साथ 7,788.10 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 196.62 अंकों की गिरावट के साथ 25,522.96 पर खुला और 97.41 अंकों या 0.38 फीसदी गिरावट के साथ 25,622.17 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,733.70 के ऊपरी और 25,287.50 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 89.55 अंकों की गिरावट के साथ 7,729.05 पर खुला और 30.50 अंकों या 0.39 फीसदी गिरावट के साथ 7,788.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,819.85 के ऊपरी और 7,678.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिलाजुला असर देखा गया। मिडकैप 68.15 अंकों की तेजी के साथ 10,502.52 पर और स्मॉलकैप 43.15 अंकों की गिरावट के साथ 10,631.62 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में तीन सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तुएं (0.92 फीसदी), वाहन (0.70 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.70 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.76 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.79 फीसदी), धातु (0.77 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.74 फीसदी) और रियल्टी (0.61 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493