नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्य मंत्री मनसुक मंदाविया ने सोमवार को संसद में कहा कि केंद्र सरकार की सेतु भारतम योजना के तहत कम से कम 1,500 पुलों में सुधार किया जाएगा।
मंदाविया ने राज्यसभा में कहा, “निर्माण, पुनर्निर्माण या मजबूती योजना के तहत लगभग 1,500 पुलों में सुधार किया जाएगा।”
मंत्री के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्गो पर पुलों का निर्माण करने व उसकी हालत की समीक्षा के लिए सरकार ने इंडियन ब्रिज मैनेजमेंट सिस्टम (आईबीएमएस) की स्थापना की है।
dharmpath.com dharmpath