सेना किसी भी लड़ाई के लिए तैयार है : सेना प्रमुख

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बयान- भारत को दर्द देने वालों को भी दर्द झेलना पड़ेगा, के बाद अब सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने बुधवार को कहा कि सेना किसी भी प्रकार की लड़ाई में सक्षम है।

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बयान- भारत को दर्द देने वालों को भी दर्द झेलना पड़ेगा, के बाद अब सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने बुधवार को कहा कि सेना किसी भी प्रकार की लड़ाई में सक्षम है।

हालांकि यह किस प्रकार की लड़ाई होगी इस बारे में जनरल दलबीर सिंह ने कुछ नहीं बताया।

पर्रिकर के बयान के बारे में पूछे जाने पर सेना प्रमुख ने कहा कि मंत्री ने क्या कहा है, वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। लेकिन भारत की सेना सबकुछ करने में सक्षम है। निर्णय लेने का काम सरकार का है और सरकार जो काम हमें सौंपेगी हम तैयार हैं।

जनरल दलबीर सिंह से यह पूछा गया था कि सीमापार से भारत के खिलाफ छेड़े गए छद्म युद्ध के जवाब में सेना क्या गुप्त लड़ाई, लक्ष्य केंद्रित लड़ाई या सीधी लड़ाई करेगी।

2 जनवरी को पठानकोट पर हुए हमले के जवाब में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार को सबसे कड़ा बयान देते हुए कहा था कि जिन्होंने भारत को दर्द दिया, उनको भी दर्द झेलना पड़ेगा, लेकिन वक्त, जगह और तरीका हम तय करेंगे।

हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिया और भारत को चोट पहुंचाने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं का उल्लेख किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493