सेना के डाक्टरों, रोगियों का डांस करने वाला वीडियो वायरल

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। सेना के डाक्टरों और नर्सिग कर्मचारी का फैरेल विलियम्स के हिट गाने ‘हैप्पी’ पर डांस करने का फन वीडियो वायरल हो गया है।

कहा जा रहा है कि वीडिया उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के 12 एयरफोर्स अस्पताल का है, जिसमें दिख रहा है कि एक महिला ग्रुप कैप्टन डांस पार्टी की अगुवाई कर रही है।

वायरल हुए वीडियो में डाक्टर, रोगी ओर कर्मचारी यूनिफॉर्म में अमेरिकी रैपर फैरेल विलियम्स के गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

यह दूसरी बार है जब इंटरनेट पर सैन्य कर्मियों का इस तरह का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले 2013 में, वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेस स्टॉफ कॉलेज में ‘गंगनम स्टाइल’ वीडियो वायरल हो गया था।

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि गोरखपुर का इस वीडियो को कब शूट किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493