भोपाल– पाकिस्तानी आतंकियों के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च होने के बाद पूरे देश में जोश और उत्साह का माहौल है। आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में तमाम विपक्षी दलों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र सरकार के साथ एकजुटता दिखाई है। भारतीय सेना के सम्मान में विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित तिरंगा यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।
dharmpath.com dharmpath