सेना प्रमुख आज जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे

जम्मू, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम के लगातार उल्लंघन के बीच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार को जम्मू एवं कश्मीर पहुंच रहे हैं।

रक्षा सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, “जनरल दलबीर सिंह आज (शनिवार) सुबह यहां पहुंच रहे हैं। वह राज्य में सीमाओं का जायजा लेंगे।”

वह उत्तरी कमान मुख्यालयों का दौरा करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, “इस दौरान उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी और तीन कॉर्प्स कमांडर 14, 15 और 16 मौजूद रहेंगे।”

उन्होंने बताया, “सेना प्रमुख नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर फॉरवर्ड ठिकानों का भी दौरा कर सकते हैं।”

भारत द्वारा एलओसी पार आतंकवादी ठिकानों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद यह जनरल दलबीर सिंह का जम्मू एवं कश्मीर का पहला दौरा होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493