तेजपुर (असम), 6 सितम्बर (आईएएनएस)। सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने मंगलवार गजराज (4) कॉर्प्स के मुख्यालय का दौरा किया और इस बल की सामरिक तैयारियों की तथा असम के आंतरिक सुरक्षा हालात की समीक्षा की।

सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि सेना प्रमुख के साथ पूर्वी सैन्य कमान के कमान अधिकारी, लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी भी थे। सेना प्रमुख ने उग्रवाद को नियंत्रण में लाने में सेना के प्रयासों पर संतोष जताया।
प्रवक्ता ने कहा कि सेना प्रमुख ने गजराज कॉर्प्स की तैयारियों की भी समीक्षा की, जो वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात है।
प्रवक्ता ने कहा, “गजराज कॉर्प्स के जीओसी, लेफ्टिनेंट जनरल डी. अंबु ने असम के सुरक्षा हालात के बारे में जनरल सुहाग को जानकारी दी। सेना प्रमुख ने उग्रवाद को नियंत्रण में लाने के लिए सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियानों पर संतोष जताया।”
सेना प्रमुख के इस दौरे को महत्वूपर्ण माना जा रहा है, क्योंकि भारतीय वायुसेना ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा से लगे पासीघाट में स्थित अग्रिम हवाई पट्टी (एएलजी) पर अपने लड़ाकू विमान सुखोई30 एमकेआई को उतारा है। जबकि सेना ने जिरो, अलोंग, मेचुका और वालोंग में स्थित अग्रिम हवाई पट्टियों को उन्नत किया है।
dharmpath.com dharmpath