सेब पर आयात शुल्क बढ़ाया जाए : कांग्रेस

शिमला, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखू ने रविवार को केंद्र सरकार की इस बात को लेकर आलोचना की कि उसने सेब का आयात शुल्क बढ़ाने का अपना वादा पूरा नहीं किया, जिसके कारण राज्य के सेब उद्योग का भारी नुकसान हो रहा है।

शिमला, 11 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखू ने रविवार को केंद्र सरकार की इस बात को लेकर आलोचना की कि उसने सेब का आयात शुल्क बढ़ाने का अपना वादा पूरा नहीं किया, जिसके कारण राज्य के सेब उद्योग का भारी नुकसान हो रहा है।

सुखू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के जीडीपी में सेब उद्योग का छह प्रतिशत से अधिक योगदान है और छह जिलों की ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरी तरह इस पर निर्भर है।

उन्होंने कहा, “सेब किसानों ने नरेंद्र मोदी सरकार से सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का अनुरोध किया था, क्योंकि वे चीन से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार ने आयात शुल्क बढ़ाने से इंकार कर दिया।” उन्होंने कहा कि लगभग 3,500 करोड़ रुपये वार्षिक का राज्य का सेब उद्योग इसका खामियाजा भुगत रहा है।

उन्होंने मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार से सेब को विशेष उत्पाद श्रेणी में शामिल करने के बाद इस पर आयात शुल्क बढ़ाने का आग्रह किया।

सुखू ने कहा, “मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य के विकास के लिए काम करने का वादा किया था और कहा था कि उनका इस राज्य से विशेष लगाव है, क्योंकि उन्होंने राज्य के लिए काम किया है और इसलिए उन्हें राज्य की जरूरतों के बारे में पता है।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “लेकिन सत्ता में आने के बाद लगता है कि वह अपने वादे भूल गए हैं, जैसा कि उन्होंने बेरोजगारी दूर करने और भ्रष्टाचार मिटाने का अपना वादा भूल गए हैं।”

राज्य की अर्थव्यवस्था जलविद्युत और पर्यटन के अलावा सेब पर अत्यंत निर्भर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493