सेरेना चोट के कारण सिंगापुर डब्ल्यूटीए फाइनल्स से बाहर

वाशिंगटन, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने अगले सप्ताह सिंगापुर में होने वाले डब्ल्यूटीए फाइनल्स से चोट के कारण नाम वापस ले लिया है।

सेरेना अब भी अपने कंधे में लगी चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाई हैं।

विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त 35 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी को पिछली बार सितम्बर में अमेरिकी ओपन में खेलते देखा गया था और उसके बाद से उन्हें किसी भी टूर्नामेंट में खेलते नहीं देखा गया है।

इस साल अमेरिकी ओपन में सेरेना विलियम्स सेमीफाइनल में पहुंचकर हार गई थीं।

सिंगापुर में होने वाले डब्ल्यूटीए फाइनल्स में हिस्सा न लेने को लेकर निराश सेरेना ने कहा कि वह इस टूर्नामेंट में खेल न पाने से काफी दुखी हैं।

सेरेना ने कहा, “मेरे चिकित्सक ने मुझे आराम करने की सलाह दी है, ताकि मैं अगले साल होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए पूर्ण रूप से ठीक हो जाऊं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493