लास वेगास, 24 फरवरी (आईएएनएस)। कनाडा की गायिका सेलिन डियोन ने अमेरिकी गायिका बियॉन्स नोल्स को चेताया है कि जुड़वा बच्चों को संभालना मुश्किल व व्यस्ततापूर्ण होता है। बियॉन्स अपने पति जे जेड के जुड़वा बच्चों को जन्म देने जा रही हैं।
सेलिन ने द बुगाटी ग्रुप के साथ अपने पहले हेयरस्टाइल संग्रह के लांच के मौके पर ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “मुझे लगता है कि यह दोहरा आशीर्वाद है। मेरे भी जुड़वा बच्चे हैं। मुझे लगता है कि वह (बियॉन्स) इस स्थिति को अच्छे से संभाल लेंगी। वह लंबे समय से कारोबार के क्षेत्र में काम कर रही हैं और जब वह कुछ करती हैं तो उनके पास अपने लोग होते हैं। उन्हें पता होता है कि वह क्या कर रही हैं।”
सेलिन ने गर्भवती मां को केवल एक सलाह दी है।
उन्होंने कहा, “जुड़वां बच्चों को संभालते हुए वह अपने घर में पूरी तरह व्यस्त रहेंगी। हालांकि वह भाग्यशाली हैं कि उनके पास मदद के लिए अपने लोग मौजूद हैं। लेकिन मां की कमी कोई पूरा नहीं कर सकता। वह एक महान मां हैं। मैं उनको लेकर पूरी तरह सुनिश्चित हूं।”
dharmpath.com dharmpath