‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ में हिस्सा लेंगी सारा

लंदन, 26 मार्च (आईएएनएस)। ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ के नए संस्करण में गायिका सारा हर्डिग की भागीदारी की पुष्टि हो चुकी है।

सारा ने इससे पहले सेलेब्रिटी जिमनास्टिक प्रतिस्पर्धा ‘टंबल’ में भी हिस्सा लिया था।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, संगीत बैंड ‘गर्ल्स अलाउड’ की पूर्व सदस्य सारा को बीबीसी के पाक कला आधारित प्रतियोगिता के लिए अनुबंधित किया गया है। सारा को आशा है कि वह अपनी पाक कला से शो के जजों ग्रेग वालेस और जॉन टोरोड को प्रभावित कर पाएंगी।

बीबीसी के एक सूत्र ने कहा, “सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में सारा का होना बड़ी बात है, उनका होना शो के किचन में ग्लैमर लाएगा। वह अच्छी रसोइया भी हैं।”

‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ के 10वें संस्करण की पहली प्रतिभागी के रूप में सारा के नाम का खुलासा किया गया है।

सूत्र ने बताया कि शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन इस बात को रहस्य ही रखा गया है कि शो में सारा के प्रतिद्वंद्वी सेलेब्रिटी कौन हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493