सेल्टा से सीख ले बार्सिलोना : कोच एनरीक

वीगो (स्पेन), 24 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के शीर्ष फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना के मुख्य कोच लुइस एनरीक ने उम्मीद जताई है कि उनकी टीम सेल्टा वीगो के हाथों पिछले मैच में मिली हार से शायद कुछ सीख लेगी।

उल्लेखनीय है कि सेल्टा वीगो ने चौंकाते हुए बुधवार की रात हुए स्पेनिश फर्स्ट डिवीजन लीग मुकाबले में बार्सिलोना को 4-1 से हरा दिया।

मैच के बाद एनरीक ने कहा, “1-4 से हारकर मैं बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। मैं इसका विश्लेषण और मूल्यांकन करूंगा, लेकिन यह एक ऐसी परीक्षा थी जिससे पता चलता है कि टूर्नामेंट कितना कठिन है।”

एनरीक ने कहा, “सेल्टा को बधाई देने के अलावा इस मैच में कुछ बचा ही नहीं है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।”

सेल्टा के लिए लैगो ऐस्पास ने दो गोल किए, जबकि नारिटो और जॉन गुईडेट्टी ने एक-एक गोल दागे। बार्सिलोना की ओर से नेमार एकमात्र गोल कर सके।

एनरीक ने कहा, “हम व्यक्तिगत स्पर्धा के मामले में काफी पीछे रहे। नोलिटो द्वारा किया गया पहला गोल तो नेट के ऊपरी कॉर्नर पर था, लेकिन दूसरा गोल तो पूरी तरह हमारी गलती का नतीजा था।”

उन्होंने कहा, “हमें पहले से पता है कि अगर हम गलतियां करते हैं तो हमें उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493