नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता आसुस ने बुधवार को भारतीय बाजार में सेल्फी पसंद लोगों के लिए अपना नया स्मार्टफोन जेनफोन सेल्फी लांच किया।
आसुस ने इस स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपये रखी है और इसे दुनिया की अग्रणी ऑनलाइन रिटेल साइट अमेजन से खरीदा जा सकेगा।
हालांकि आसुस का यह नया स्मार्टफोन सितंबर से उपलब्ध हो सकेगा।
5.5 इंच डिस्प्ले वाले आसुस का यह नया स्मार्टफोन क्वालकाम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर पर रन करता है और इसमें 3 जीबी का रैम और 16 जीबी की इंटर्नल मेमोरी दी गई है।
एंड्रॉयड लॉलिपॉप के साथ इस स्मार्टफोन को पेयर किया गया है और इसकी मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक एक्सपैंड की जा सकती है।
आसुस इंडिया के रिजनल हेड (दक्षिण एशिया) और कंट्री मैनेजर पीटर चांग ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “आसुस का यह नया जेनफोन सेल्फी स्मार्टफोन आसुस की रचनात्मक डिजाइन का शानदार नमूना है। इस स्मार्टफोन का बैक हीरे की तर्ज पर डिजाइन किया गया है, जो उपयोगकर्ता को नया लुक और स्टाइल प्रदान करेगा।”
आसुस के इस नए स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है और साथ ही ऑटो लेजर फोकस लेंस से लैस है। इस स्मार्टफोन में 3,000 एमएएच की बैट्री दी गई है।
dharmpath.com dharmpath