सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने परिजनों की हत्या के बाद खुदकुशी की

रियो डी जनेरियो, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील के मिनास जेरायज राज्य में एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने अपने पांच परिजनों की गोली मारकर हत्या करने के बाद स्वयं भी आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर शाम दक्षिणी मिनास जेरायज की एक्सट्रेमा नगर पालिका के बाहर स्थित एक घर के अलग-अलग कमरों से शव बरामद हुए। पड़ोसियों ने गोली चलने की आवाज सुनने के बाद पुलिस को सूचना दी थी।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, शुरुआती जांच में पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि सशस्त्र पुलिस के सेवानिवृत्त एजेंट सर्जियो रिकाडरे डा सिल्वा (53) ने पहले अपने ससुर, सास, पत्नी, बेटी (14) और गोद ली बेटी (12) को गोली मारी उसके बाद स्वयं भी खुदकुशी कर ली।

पुलिस के अनुसार, सर्जियो अपनी पत्नी को तलाक देने से मना कर रहा था। वह सुलह पर जोर दे रहा था।

हत्या में प्रयुक्त बंदूक सर्जियो के शव के पास पड़ी मिली थी।

पड़ोस के घर में गोलियां चलने की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे मिनास जेरायज पुलिस के एजेंटों को अंदर प्रवेश करने के लिए घर की एक दीवार तोड़नी पड़ी, क्योंकि दरवाजे अंदर से बंद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493