सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर प्रणब की बधाई

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी।

115 द्वीप-समूहों वाले सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया है तथा यह पूर्वी अफ्रीका का हिस्सा है। सेशेल्स सोमवार को राष्ट्रीय दिवस मनाएगा।

सेशेल्स के राष्ट्रपति जेम्स एलिक्स माइकल को अपने संदेश में प्रणब ने लिखा, “भारत सरकार तथा यहां की जनता तथा मेरी तरफ से मुझे सेशेल्स की सरकार, जनता तथा आपको राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता हो रही है।”

प्रणब ने कहा कि भारत तथा सेशेल्स के संबंध बेहद मित्रवत और घनिष्ठ हैं।

उन्होंने कहा, “हमारे बहुआयामी द्विपक्षीय संबंध और सहयोग बढ़ रहे हैं और पिछले कुछ सालों में इसमें विविधता आई है।”

राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे यह भरोसा है कि आने वाले सालों में हमारी जनता के साझा लाभ के लिए हमारा संबंध आगे मजबूत होगा।”

प्रणब ने कहा कि वह अगस्त में सेशेल्स के राष्ट्रपति के भारत दौरे पर उनका स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “आपके स्वास्थ्य तथा सेशेल्स गणराज्य के मित्रवत लोगों की प्रगति तथा उन्नति तथा बेहतरी को लेकर मेरी शुभकामना स्वीकार करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493