नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। सेसा स्टरलाईट ने बुधवार को कहा कि उसका शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही में 573.79 करेाड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले समान अवधि में कंपनी को 326.11 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।
कंपनी ने शेयर बाजारों को जारी अपने बयान में कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी कुल आय 8,279.2 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 9,048.13 करोड़ रुपये थी।
dharmpath.com dharmpath