सशस्त्र सीमा बल की 2 बटालियनें एनडीआरएफ में शामिल

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल (एनडीआरएफ) के लिए और उसकी मौजूदा बटालियनों की क्षमता बढ़ाने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की दो अतिरिक्त बटालियनों को परिवर्तित किए जाने को मंजूरी दे दी गई।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, एसएसबी की इन दो अतिरिक्त बटालियनों को एनडीआरएफ बटालियनों में परिवर्तित करने का उद्देश्य पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में आपदा की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया उपलब्ध कराना और मौजूदा एनडीआरएफ बटालियनों की क्षमता बढ़ाना है।

बयान के अनुसार, वाराणसी और अरुणाचल प्रदेश में इन दो एनडीआरएफ बटालियनों की तैनाती किए जाने से एनडीआरएफ के तैनाती संबंधी विशाल अंतर को कम करने में मदद मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493