सैन्य प्रशिक्षण के लिए शिंजियांग जाएंगे चीनी नौसेना के जवान

चीनी सेना अपने प्रशिक्षण क्षेत्रों और परिस्थितियों का लगातार विस्तार कर रही है, ऐसे में शिजियांग प्रशिक्षण केंद्र सैनिकों को वास्तविक युद्ध जैसी स्थिति देता है।

इससे पहले पूवरेत्तर चीन के सबसे ठंडे इलाके इनर मंगोलिया स्थित प्रशिक्षण केंद्र में सैनिकों ने अभ्यास किया था।

एक सैन्य सूत्र ने कहा, “इस अभ्यास से व्यापक इलाके, बड़े क्षेत्र और जटिल पर्यावरण में लड़ने के लिए जवानों की क्षमता में विकास होगा।”

सभी सनिकों को ट्रेनों, विमानों या ट्रक के जरिए ग्वांगडोंग से 5,900 किलोमीटर दूर शिंजियांग पहुंचाया जाएगा। सभी सैनिकों की रेगिस्तान में मुकाबले की रणनीति और आपसी समन्वय का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद वे लांझू मिल्रिटी कमान की इन्फैंट्री डिविजन के साथ एक रणनीतिक अभ्यास करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493