इस अध्यादेश के तहत अब छह हफ्ते तक अपने नवजात बच्चे की देखभाल के लिए अवकाश लेने वाले कर्मचारियों को पूरा वेतन दिया जाएगा। इस अध्यादेश के साथ ही यह शहर बच्चे के जन्म के अवकाश पर पूरा वेतन देने वाला संयुक्त राज्य का पहला शहर बन गया है।
वर्तमान में कैलीफोर्निया का कानून राज्य विकलांगता बीमा में भुगतान करने वाले नए माता-पिता को ही आशिंक रूप से सवैतनिक अवकाश देता था। वे अपने छह सप्ताह के पूरे वेतन का 55 प्रतिशत राज्य विकलांगता कार्यक्रम के तहत प्राप्त करते रहे हैं।
यह नया अध्यादेश सर्वसम्मति से इस महीने की शुरुआत में सैन फ्रांसिस्को बोर्ड के पर्यवेक्षकों द्वारा अनुमोदित किया गया। यह अध्यादेश 1 जनवरी 2017 से प्रभाव में आएगा। पहले इसे उन संस्थानों में लागू किया जाएगा जहां कम से कम 50 लोग काम करते हैं। बाद में इसे 20 कर्मचारियोंवाले संस्थान पर लागू कर दिया जाएगा।
सैन फ्रांसिस्को आधारित कंपनी ट्विटर ने भी इस माह अपने कर्मचारियों को मई की शुरुआत से 20 सप्ताह का सवैतनिक अवकाश देने की घोषणा की है।
dharmpath.com dharmpath