सैमसंग के ‘सपने बड़े हुए’ विज्ञापन को 4 सप्ताह में 8 करोड़ ने देखा

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। देश की आधी आबादी को उनका वाजिब हक दिए जाने के पक्ष में आज पूरा देश खड़ा हुआ है और इसी का नतीजा है कि अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं प्रौद्योगिकी कंपनी सैमसंग के महिला सशक्तीकरण की दिशा में जागरूकता फैलाने वाले विज्ञापन को चार सप्ताह के अंदर यूट्यूब पर आठ करोड़ लोग देख चुके हैं।

इतना ही नहीं यह विज्ञापन देश में सर्वाधिक महिलाओं द्वारा देखे जाने वाले यूट्यूब विज्ञापन का रिकॉर्ड भी बना चुका है। अब तक इस विज्ञापन को यूट्यूब पर 2.4 करोड़ महिलाएं देख चुकी हैं।

‘सपने बड़े हुए’ शीर्षक वाले इस विज्ञापन में जयपुर के नजदीक एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाली सीमा नागर की रूढ़ियों से लड़कर पेशेवर बनने की कहानी दिखाई गई है।

कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति में सैमसंग इंडिया के मुख्य विपणन अधिकारी रणजीवजीत सिंह के हवाले से कहा गया है, “सैमसंग के टेक्निकल स्कूल अभियान के माध्यम से हम देश के वंचित समुदायों के युवाओं को टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं और मोबाइल फोन के लिए आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान करना चाहते हैं। सैमसंग की यह पहल युवाओं को कौशल प्रदान करने के सरकार के दृष्टिकोण में योगदान देगी।”

उन्होंने कहा, “हमें खुशी है कि 2.4 करोड़ महिलाओं ने इस अभियान को पसंद किया है और अपने परिजनों एवं दोस्तों के साथ शेयर किया है।”

सरकार के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के लिए प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए सैमसंग ने कन्याओं और दिव्यांगों के लिए एमएसएमई-सैमसंग टेक्निकल स्कूल छात्रवृत्ति प्रोग्राम का भी ऐलान किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493