सैमसंग ने दक्षिण कोरिया में गैलेक्सी नोट 7 बदलना शुरू किया

सियोल, 19 सितंबर (आईएएनएस)। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने सोमवार को दक्षिण कोरिया में गैलेक्सी नोट 7 के ग्राहकों को पुराने हैंडसेट के बदले नए हैंडसेट की डिलिवरी शुरू कर दी। सैमसंग ने यह रिकॉल कार्यक्रम दुनिया भर में गैलेक्सी नोट 7 के फोनों में विस्फोट होने के बाद शुरू किया है।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने सियोल में समाचार एजेंसी एफे को बताया, “यह एक्सचेंज कार्यक्रम आज (सोमवार) से शुरू किया जा रहा है और बिना किसी समस्या के चल रहा है।”

नोट 7 के जो उपभोक्ता अपने पुराने डिवायस को लौटाएंगे उन्हें उसी मॉडल और रंग का एक नया स्मार्टफोन दिया जाएगा, हालांकि अगर वे चाहें तो अपने पैसे वापस ले सकते हैं।

यह फोन 19 अगस्त को लांच हुआ था और दुनिया भर में 25 लाख से ज्यादा नोट 7 के हैंडसेट की बिक्री हुई है, जिसमें दक्षिण कोरिया में 4 लाख और अमेरिका में 1 लाख हैंडसेट की बिक्री हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493