सोनम को अस्पताल से छुट्टी नहीं

मुंबई, 5 मार्च (आईएएनएस)। स्वाइन फ्लू से जूझ रही अभिनेत्री सोनम कपूर की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन अभी उन्हें थोड़ा और समय अस्पताल में गुजारना पड़ेगा। गुरुवार को उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल से छुट्टी नहीं मिलेगी।

सोनम कपूर ने स्वयं ट्विटर के माध्यम से अपने प्रशंसकों को अपने स्वास्थ्य के बारे में अवगत कराते हुए गुरुवार देर शाम अस्पताल से छुट्टी मिलने की खबरों को खारिज किया।

सोनम ने गुरुवार को ट्विट कर बताया, “दुर्भाग्यवश, आज छुट्टी नहीं मिल रही है। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।”

सोनम ने प्रशंकों के प्यार और स्नेह के लिए उनका धन्यवाद भी किया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “सभी को नमस्कार। मैं अब बेहतर महसूस कर रही हूं। मेरे स्वास्थ्य में सुधार की शुभकामना के लिए आपको धन्यवाद।”

सोनम रविवार को राजकोट से कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुई थीं। पिछले सप्ताह राजकोट के अस्पताल में सोनम के स्वास्थ्य की जांच की गई थी, जहां उन्हें स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि की गई थी।

गौरतलब है कि सोनम राजकोट में अपनी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग कर रही थी। इस फिल्म में सोनम के साथ सलमान खान भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493