बीबीसी का विवादित वृत्तचित्र यूट्यूब पर अपलोड

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर, 2012 की रात चलती बस में एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर आधारित ‘बीबीसी’ के विवादास्पद वृत्तचित्र को एक अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो साझा करने वाली वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

हालांकि, ‘बीबीसी’ की साइट का कहना है कि ‘बीबीसी आईप्लेयर टीवी प्रोग्राम सिर्फ युनाइटेड किंग्डम (यूके) में उपलब्ध है।’

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा था कि इस विवादित वीडियो के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए अदालत से आदेश ले लिए गए हैं।

‘इंडियाज डॉटर’ नाम के इस वृत्तचित्र को ब्रिटिश फिल्मकार लेस्ली उडविन ने बनाया है। यह वृत्तचित्र दुष्कर्म के दोषियों में से एक के साक्षात्कार के कारण विवादों में है। पीड़िता को इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था, जहां एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493