सोनम रंघुवंशी जैसा मामला UP के सिद्धार्थनगर में आया सामने

सिद्धार्थनगर-खबरों में राजा रंघुवंशी की हत्या का मामला सुर्खिंयों में है. जहां सोनम रंघुवंशी ने अपने प्रेमी राज के साथ प्लॉन बनाकर अपने पति राजा रंघुवंशी की हत्या कर दी. आपको बता दें कि अब ऐसा ही एक और मामला यूपी के सिद्धार्थनगर से सामने आया है जहां एक पत्नी ने अपनी शादी के 18 साल बाद अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. इसके बाद पति के शव को नदी में बहा दिया.2 जून को पत्नी संगीता ने अपने पति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट लिखवाई थी. हालांकि बाद में पुलिस को जांच में पता चला कि संगीता ने ही अपने पति की हत्या की है. पुलिस ने जब संगीता से सख्ती के साथ जांच की तो ये बात सामने आई कि संगीता ही अपने पति को लेकर घर से कहीं गई थी. गांव के लोगों के मुताबिक वो दो फरवरी को प्राइवेट गाड़ी से घर से निकले थे.बाद में संगीता ने भी अपना जुर्म कबुला और बताया कि आखिर क्यों उसने अपने पति को मारा. इसके बाद बताया कि वो बलरामपुर के ललिया थानाक्षेत्र के धर्मपुर निवासी प्रेमी अनिल शुक्ला उर्फ विवेक के साथ कन्नन को ले गई थी. पुलिस के मानें तो संगीता ने नशीला पदार्थ खिलाकर कन्नन को ललिया रोड स्थित पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया था

जानकारी के मुताबिक पहले पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला पदार्थ खिलाया और बाद में उसे नदी में फेंक दिया. बता दें कि आरोपी महिला का नाम संगीता है. जिसकी शादी कन्नन से 18 साल पहले हुई थी. शादी के बाद संगीता का 12 साल का बेटा भी है. हालांकि संगीता की मुलाकात ट्रेन में सफर करते हुए लक्षणपुर निवासी विवेक से हुई थी जिससे वो बाद में प्रेम करने लगी.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493