सोनम स्वरा भास्कर की फिल्म देखने को बेताब

मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि वह फिल्म ‘रांझणा’ की सह-कलाकार स्वरा भास्कर की आगामी फिल्म ‘एक्स : पास्ट इज प्रेजेंट’ देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकतीं।

फिल्म ‘एक्स : पास्ट इज प्रेजेंट’ महिला-पुरुष के रिश्तों पर आधारित है। फिल्म में अभिनव शिव तिवारी, अनु मेनन, हेमंत गाबा, नलन कुमारासामी, प्रतिम डी. गुप्ता, राजा सेन, राजश्री ओझा, संदीप मोहन, सुधीश कामथ और सुपर्ण वर्मा सहित 11 निर्देशक शामिल हैं।

फिल्म का ट्रेलकर बुधवार को जारी हुआ।

वहीं सोनम ने शुक्रवार को ट्विटर पर फिल्म को लेकर अपना उत्साह जारी किया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “यह बहुत दिलचस्प है, मेरे दो करीबी और बहुत ही प्रतिभाशाली दोस्त इसका हिस्सा हैं- राजा सेन और स्वरा भास्कर। फिल्म देखने के लिए मरी जा रही हूं।”

‘एक्स : पास्ट इज प्रेजेंट’ एक फिल्म निर्देशक के विभिन्न रिश्तों पर आधारित है, इसमें अभिनेता रजत कपूर प्रमुख भूमिका में हैं।

निर्देशक की प्रेमिकाओं का किरदार हुमा कुरैशी, स्वरा भास्कर, राधिका आप्टे, नेहा महाजन, पिया वाजपेयी और अन्य अभिनेत्रियां निभा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493