Thursday , 16 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » मनोरंजन » सोनाक्षी की ‘हीरो’ हैं अडेल

सोनाक्षी की ‘हीरो’ हैं अडेल

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय गायिका अडेल उनकी ‘हीरो’ हैं और उन्हें उनका नया गीत ‘हैलो’ काफी पसंद है।

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय गायिका अडेल उनकी ‘हीरो’ हैं और उन्हें उनका नया गीत ‘हैलो’ काफी पसंद है।

ब्रिटिश गायिका ने तीन साल बाद 23 अक्टूबर को अपना नया गीत जारी किया।

सोनाक्षी ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “हैलो, अडेल मेरी हीरो हैं। मुझे उनका नया गीत, उनकी आवाज पसंद है।”

सोनाक्षी अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म ‘अकीरा’ के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। फिल्म ए.आर. मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित हैं।

फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म ‘अकीरा’ 2011 में बनी तमिल ‘मौना गुरु’ की हिंदी रीमेक है। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, अनुराग कश्यप और शत्रुघ्न सिन्हा भी हैं।

‘गजनी’, ‘हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी हिट फिल्मों के बाद, यह फिल्म मुरुगादॉस की तीसरी हिंदी फिल्म है।

सोनाक्षी की ‘हीरो’ हैं अडेल Reviewed by on . मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय गायिका अडेल उनकी 'हीरो' हैं और उन्हें उनका नया गीत 'हैलो' काफी पसंद है।मुंबई मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय गायिका अडेल उनकी 'हीरो' हैं और उन्हें उनका नया गीत 'हैलो' काफी पसंद है।मुंबई Rating:
scroll to top