सोनाक्षी सिन्हा को जन्मदिन पर सितारों ने दी शुभकामनाएं

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। हुमा कुरैशी, अतिया शैट्टी और अन्य बॉलीवुड कलाकारों ने गुरुवार को अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को उनके 29वें जन्मदिन पर बधाई दी।

अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी ने कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के साथ 2010 की फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरुआत की।

इसके बाद सोनाक्षी ने ‘राउडी राठौर’, ‘जोकर’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘लूटेरा’, ‘वंस अपान अ टाइम इन मुंबई 2’, ‘हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

सोनाक्षी की आने वाली फिल्म एक्शन थ्रिलर ‘अकीरा’ है। यह फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वह फिल्म ‘नूर’ में एक पत्रकार की भूमिका में दिखाई देंगी।

बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

हुमा कुरैशी : हैप्पी बर्थडे सोनाक्षी सिन्हा। सबसे खुशमिजाज और सहज लड़की जिससे मैं मिली।

अतिया शेट्टी : जन्मदिन मुबारक सोनाक्षी सिन्हा। आप सबसे अद्भुत हैं।

विशाल डडलानी : सोनाक्षी सिन्हा को जन्मदिन की बधाई, आप अच्छे इंसानों की चैंपियन हैं!

डिनो मोरिया : सोनाक्षी सिन्हा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आगे आने वाले दिन और साल शानदार रहें। बहुत-बहुत प्यार।

अर्पिता खान शर्मा : जन्मदिन की शुभकामनाएं सोनाक्षी सिन्हा।

ताहिर राज भसीन : बेहतरीन दिन और साल रहें। सोनाक्षी सिन्हा को जन्मदिन की बधाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493