सोनाली, नसीरुद्दीन शाह का मराठी सिनेमा से लगाव

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘होप और हम’ में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आने को तैयार अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी का कहना है कि दोनों को ही मराठी सिनेमा से काफी लगाव है।

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘होप और हम’ में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आने को तैयार अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी का कहना है कि दोनों को ही मराठी सिनेमा से काफी लगाव है।

नसीरुद्दीन और उनके काम की प्रशंसक सोनाली ने कहा, “नसीर जी के साथ काम करना सम्मान की बात है। वह अद्भुत और शानदार अभिनेता हैं। हम क्षेत्रीय सिनेमा के बारे में काफी बातें करते हैं। हम चर्चा करते हैं कि मराठी फिल्मों में कितनी सामग्री और विविधताएं हैं, और (क्षेत्रीय सिनेमा) हम उद्योग के कई उल्लेखनीय फिल्म निर्माताओं के बारे में भी बात करते हैं।”

उन्होंने कहा, “फिल्म की शूटिंग के दौरान मराठी फिल्मों और थिएटर के प्रति अपने लगाव से हमारा जुड़ाव हुआ।”

हिंदी फिल्म ‘होप और हम’ अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493