सोनाली, विवेक ने टीवी पुरस्कार समारोह की बढ़ाई शोभा

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और अभिनेता विवेक ओबेराय ने दृष्टि धामी और शब्बीर अहलूवालिया सहित छोटे परदे के कलाकारों के साथ, जी रिश्ते अवॉर्ड 2015 की शोभा बढ़ाई।

बांद्रा-कुर्ला परिसर मैदान शनिवार को टेलीविजन प्रशंसकों से खचाखच भरा हुआ था। वह अपने पसंदीदा सितारों को देखने के लिए अपने खास अंदाज में मौजूद थे।

टेलीविजन चैनल जी टीवी के ‘कुमकुम भाग्य’, ‘एक था राजा एक थी रानी’, ‘कुबूल है’, ‘सतरंगी ससुराल’ जैसे धारावाहिकों के सभी सितारे कार्यक्रम में मौजूद थे।

वहीं कलाकारों अपने अलग अंदाज में प्रवेश किया, मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के थीम पर कार्यक्रम का सेट डिजाइन किया गया था।

टेलीविजन चैनल के आगामी रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ के निर्णायक, निर्देशक साजिद खान, सोनाली और विवेक ने शाम की रौनक बढ़ाई।

कार्यक्रम में दृष्टि, अंकिता शर्मा और वरुशिका मेहता ने ‘दीवानी मस्तानी’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘मेरा नाम मेरी है’ जैसे गीतों पर अपनी प्रस्तुतियां दी।

इसमें डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ के प्रतिभाशाली कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी।

जी रिश्ते अवॉर्ड 2015 का प्रसारण जी टीवी पर छह दिसंबर को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493