सोनिया के नेतृत्व में कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष साबित होगी : राहुल

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष साबित होगी।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुने जाने पर सोनिया गांधी को बधाई। उनके नेतृत्व में, कांग्रेस एक मजबूत और प्रभावी विपक्ष के रूप में साबित होगी, जो भारत के संविधान की रक्षा के लिए लड़ेगी।”

इससे पहले सोनिया गांधी को एकबार फिर नई लोकसभा में पार्टी का संसदीय दल का नेता चुना गया।

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक ऐसे समय हुई है, जब राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद अध्यक्ष पद छोड़ने पर अड़े हुए हैं।

हालांकि लोकसभा में कांग्रेस नेता पर संशय लगातार बना हुआ है। पार्टी ने इसपर सोनिया गांधी को निर्णय लेने के लिए कहा है।

सोनिया गांधी ने उत्तरप्रदेश की रायबरेली सीट से भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 1.67 मतों के अंतर से हराया था।

पार्टी नेताओं के मुताबिक, सोनिया गांधी के नाम का प्रस्ताव पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493