नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी माने जाने वाले पार्टी प्रवक्ता टॉम वडक्कन गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
वडक्कन ने कहा कि पुलवामा में आत्मघाती आतंकी हमले के बाद ‘भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच कांग्रेस ने जिस तरह से सशस्त्र बलों पर सवाल उठाए’, उससे वह बहुत आहत थे।
उन्होंने कहा, “मैंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण समय कांग्रेस को दिए। लेकिन, वंशवाद की राजनीति पार्टी में अब चरम पर है..वहां आत्म सम्मानित लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath