लखनऊ, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी का उनके संसदीय क्षेत्र रायबरेली में 2 नवंबर को होने वाला दौरा स्थगित कर दिया गया है।
एक कांग्रेस नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुष्ट सूत्रों ने बताया कि दौरा किसी अतिमहत्वपूर्ण कार्य के लिए स्थगित किया गया है। उनका दौरा अब दिवाली के बाद होगा।
सोनिया अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल होने वाली थी।
dharmpath.com dharmpath