Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » फीचर » सोनिया गांधी की तबीयत खराब, महाराष्ट्र की चुनाव रैलियां रद्द

सोनिया गांधी की तबीयत खराब, महाराष्ट्र की चुनाव रैलियां रद्द

sonia-gandhiमुम्बई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज महाराष्ट्र में होने वाली अपनी सभी चुनावी रैलियों को रद्द कर दिया है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण यह दौरा रद्द किया गया है। गौर हो कि सोनिया आज उत्तरी महाराष्ट्र में नंदरबार और धुले तथा मुम्बई में एक अन्य चुनावी रैली को संबोधित करने वाली थी।

अब मुम्बई की रैली को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। वहीं नंदरबार और धुले में कांग्रेस अध्यक्ष ने गुलाम नबी आजाद और राज बब्बर को यह दायित्व सौंपा है। इन तीनों रैलियों में कांग्रेस नेता मोहन प्रकाश, मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे भी उपस्थित रहेंगे।

सोनिया गांधी की तबीयत खराब, महाराष्ट्र की चुनाव रैलियां रद्द Reviewed by on . मुम्बई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज महाराष्ट्र में होने वाली अपनी सभी चुनावी रैलियों को रद्द कर दिया है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण यह दौरा रद्द किया ग मुम्बई। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज महाराष्ट्र में होने वाली अपनी सभी चुनावी रैलियों को रद्द कर दिया है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण यह दौरा रद्द किया ग Rating:
scroll to top