नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शुक्रवार को गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “सोनिया गांधी को पूर्व निर्धारित उपचार के लिए 17 अगस्त को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य की जांच के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।”
गंगा राम अस्पताल के (प्रबंधन बोर्ड) के उपाध्यक्ष एस.पी.बयोत्रा के मुताबिक, सोनिया गांधी का मामूली उपचार किया जो सफल रहा जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
बयान के मुताबिक, “उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।”
इससे पहले सोनिया गांधी ने 11 दिन अस्पताल में बिताए थे। उन्हें बुखार, डिहाइड्रेशन और कंधे में चोट की वजह से यहां भर्ती किया गया था।
उन्हें बुधवार को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया और आज (शुक्रवार) छुट्टी दे दी गई।
dharmpath.com dharmpath