सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को शुक्रवार को पेट में समस्या की शिकायत के बाद यहां सर गंगाराम अस्पताल (एसजीआरएच) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की।

एसजीआरएच के चेयरमैन डी. एस. राणा ने बताया, “मैडम गांधी को आज (शुक्रवार को) करीब पांच बचे शाम को अस्पताल लाया गया। उन्हें पेट में दर्द की शिकायत है।”

राणा ने बताया कि 71 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष को निगरानी में रखा गया है।

सोनिया गांधी को इससे पहले भी कंधे की चोट और श्वसन संबंधी परेशानी की वजह से एसजीआरएच में भर्ती कराया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493