नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुप्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका किशोरी आमोनकर के निधन पर मंगलवार को शोक जताया।
सोनिया ने आमोनकर को हिंदुस्तानी शास्त्रीय परंपरा की पुरोधा करार दिया।
सोनिया ने गायिका के परिवार व प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “उनके निधन से देश ने जयपुर घराने की प्रमुख हस्ती को खो दिया है। किशोरी (अमोनकर) जी ख्याल, ठुमरी और भजन प्रस्तुति की अपनी बड़ी फेहरिस्त के जरिये हमारे बीच हमेशा मौजूद रहेंगी।”
अमनोकर (84) ने सोमवार देर रात पश्चिमी दादर (मुंबई) स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं।
अपने सात दशक के करियर में वह ‘गान-सरस्वती’ के रूप में सम्मानित की गईं। जयपुर घराने से संबंध रखने वाली गायिका पद्म विभूषण और साहित्य अकादमी सहित अन्य पुरस्कारों से भी नवाजी गईं।
dharmpath.com dharmpath