सोनिया गांधी ने दी अंबेडकर को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को संविधान निर्माता बी.आर. अंबेडकर को 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और उन्हें आधुनिक भारत की महान हस्तियों में से एक बताया।

एक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और आजादी के आंदोलन के समय के अन्य नेताओं के साथ ही लोकतंत्र में उनकी आस्था हमारे देश की गौरवशाली विरासत है।”

जैसा कि अंबेडकर ने संविधान सभा के अंतिम सत्र में कहा था, ‘हमारे संविधान ने हमें केवल राजनीतिक लोकतंत्र ही नहीं दिया है, बल्कि एक सामाजिक लोकतंत्र भी दिया है, जो सभी के लिए समानता और कमजोर एवं वंचित वर्ग के सशक्तिकरण की गारंटी प्रदान करता है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अंबेडकर द्वारा तैयार भारतीय संविधान का मसौदा मौलिक अधिकारों और संवैधानिक माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण की गारंटी प्रदान करता है।

उन्होंने कहा, “शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन का भारत का अनुभव परिवर्तन के दौर से गुजर रहे समाजों और उन सभी राष्ट्रों के लिए उदाहरण है, जो सामाजिक-आर्थिक विषमताओं से बंटे हैं।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “इस अवसर पर हम भारत के महान सपूतों में से एक और सामाजिक समानता एवं लोकतंत्र के समर्थक को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493