नीमच, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने और किसानों का दर्द जानने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को नीमच पहुंचीं। वह यहां खेतों में जाकर आपदा से फसलों को हुए नुकसान का मुआयना करेंगी और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर रोड शो भी करेंगी।
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी विशेष विमान से नीमच हवाई पट्टी पर पहुंचीं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हवाई पट्टी पर सोनिया की अगवानी की। उनका इस इलाके के मडावदा और कंजार्डा के खेतों में जाकर बारिश और ओलों से हुए फसलों के नुकसान का जायजा लेने का कार्यक्रम है।
dharmpath.com dharmpath