नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी।
टीम के हर सदस्य को शुभकामनाएं देते हुए गांधी ने कहा कि उनकी उपलब्धि देश के लिए अत्यधिक गौरव का विषय है।
सोनिया ने अपने बयान में कहा, “राष्ट्र में क्रिकेट की समृद्ध परंपरा को फिर से बरकरार रखा गया और यह संतोष की बात है कि युवा लड़कों ने विरासत को आगे बढ़ाने की प्रतिभा प्रदर्शित की है।”
भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर शनिवार को चौथी बार अंडर-19 विश्व कप पर कब्जा किया।
dharmpath.com dharmpath