सोनिया ने इंदिरा गांधी जन्मशती समारोह के लिए 2 समिति बनाईं

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मशती समारोह के लिए गुरुवार को 2 समितियों का गठन किया।

पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, गठित की गई दो समितियों के नाम ‘इंदिरा गांधी जन्मशती समारोह समिति’ और ‘इंदिरा गांधी जन्मशती समारोह क्रियान्वन समिति’ हैं।

‘इंदिरा गांधी जन्मशती समारोह समिति’ में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, ए.के. एंटनी, कर्ण सिंह, शिवराज पाटिल, माधव सिंह सोलंकी, सुशील कुमार शिंदे, मल्लिकार्जुन खड़गे, मोहसिना किदवई, शीला दीक्षित, तरुण गोगाई, पी. चिदंबरम समेत 21 सदस्यों के नाम शामिल हैं।

बयान के मुताबिक, “प्रमुख संगठनों के कोषाध्यक्ष, राजनीतिक सचिव, महासचिव, प्रभारी और पार्टी के जन संगठनों के प्रमुख, समिति के पदेन सदस्य होंगे।”

शीला दीक्षित, मणिशंकर अय्यर और आनंद शर्मा को ‘इंदिरा गांधी जन्मशती समारोह क्रियान्वन समिति’ का संयोजक, जबकि मुकुल वासनिक को सचिव बनाया गया है।

समिति में 12 सदस्य हैं, जिनमें मोतीलाल वोरा, जनार्दन द्विवेदी, अजय माकन, डी.के. शिवकुमार, आशा कुमारी, मिलंद देवड़ा, प्रिया दत्त और इमरान किदवई शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493