नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इराक की राजधानी बगदाद में रविवार तड़के हुए बम विस्फोटों की कड़ी निंदा की है। इसमें 80 से अधिक लोग मारे गए हैं। गांधी ने कहा कि आतंकवाद और चरमवाद से लड़ने और उसे हराने के लिए पूरी दुनिया को एकजुट हो जाना चाहिए।
गांधी ने कहा, “पिछला सप्ताह मानवता के लिए भयावह रहा।”
मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए सोनिया ने आतंकवाद और चरमवाद को हराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और चरमवाद विश्व शांति और मानवता के लिए एक गंभीर खतरा है।
अधिकारियों ने कहा, “इराक की राजधानी में रविवार तड़के भीड़भाड़ वाले दो वाणिज्यिक क्षेत्रों में दो आत्मघाती कार बम विस्फोट हुए, जिसमें 84 लोग मारे गए और 130 से अधिक घायल हो गए।”
dharmpath.com dharmpath