नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार में आकाशीय बिजली गिरने के कारण हुई मौतों पर बुधवार को शोक व्यक्त किया।
सोनिया ने उम्मीद जताई कि बिहार सरकार पर्याप्त सुरक्षा और राहत उपाय सुनिश्चित कर रही होगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने साथ ही कांग्रेस की राज्य इकाई और पार्टी के अन्य प्रमुख संगठनों को प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने का निर्देश दिया।
अधिकारियों के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे में विभिन्न स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने के कारण बुधवार सुबह तक कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath