सोनिया ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के 81वें जन्मदिन की बधाई देते हुए सार्वजनिक जीवन में आने वाले लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

सोनिया ने कहा, “मुखर्जी सार्वजनिक जीवन में आने वाले लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। काम को लेकर उनका जुनून और देश प्रेम हद से ज्यादा है।”

सोनिया ने लंबे राजनीतिक जीवन और देश के राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं के लिए प्रणब को धन्यवाद देते हुए उनकी दीघार्यु और स्वस्थ जीवन की कामना की है।

पश्चिम बंगाल में 11 दिसंबर, 1935 को जन्मे मुखर्जी ने 25 जुलाई 2012 को भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493