सोनिया ने विनोद खन्ना के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक ‘प्रतिभाशाली अभिनेता’ थे, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट व्यक्तित्व से रुपहले पर्दे पर एक खास मुकाम बनाया।

सोनिया ने कहा, “विनोदजी अपने सरल व करिश्माई किरदारों के जरिये दर्शकों पर गहरा प्रभाव था।”

सोनिया ने खन्ना के परिवार के प्रति संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493