नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को मिशनरीज ऑफ चैरिटी की पूर्व संचालक एवं मदर टेरेसा की उत्तराधिकारी सिस्टर निर्मला के निधन पर शोक जताया।
सिस्टर निर्मला का निधन मंगलवार को कोलकाता के सियालदह में हुआ। वह 81 साल की थीं। मिशनरीज ऑफ चैरिटी की संस्थापक मदर टेरेसा के बाद उन्होंने संस्था के संचालन की जिम्मेदारी संभाली थी।
सोनिया ने शोक संदेश में सिस्टर निर्मला को मदर टेरेसा की योग्य उत्तराधिकारी बताते हुए कहा कि लाखों लोग उन्हें याद करेंगे, जिनकी जिंदगी को मानवता की सेवा के माध्यम से उन्होंने छुआ।
dharmpath.com dharmpath