सोनिया, प्रियंका शिमला पहुंचीं

शिमला, 22 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा छुट्टियां मनाने के लिए शनिवार को यहां पास में स्थित एक पर्यटक रिजॉर्ट पहुंचे। इस दौरान वे वाड्रा के तैयार हो रहे कॉटेज का निरीक्षण भी करेंगी।

शिमला, 22 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा छुट्टियां मनाने के लिए शनिवार को यहां पास में स्थित एक पर्यटक रिजॉर्ट पहुंचे। इस दौरान वे वाड्रा के तैयार हो रहे कॉटेज का निरीक्षण भी करेंगी।

एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि गांधी और उनकी बेटी चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से शहर के बाहर स्थित आलीशान होटल, ओबेरॉय समूह के वाइल्डफ्लॉवर हाल पहुंचीं।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि चूंकि चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण अस्थायी रूप से बंद था, लिहाजा वे धरमपुर से होते हुए एक अन्य मार्ग से शिमला पहुंचे। वे कुनिहार और जबरहट्टी के रास्ते यहां पहुंचे।

अधिकारी ने कहा कि गांधी परिवार ने रिजॉर्ट में बारिश का आनंद लिया। दोनों मां-बेटी सोमवार को दिल्ली लौटेंगी।

ब्रिटिश काल का वाइल्डफ्लॉवर हाल रिजॉर्ट एक समय ब्रिटिश सेना के फील्ड मार्शल लॉर्ड किशनर का आवास था, जिन्होंने प्रथम विश्वयुद्ध के प्रारंभ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सोनिया और प्रियंका की यह निजी यात्रा है और वे इसे निजी बनाए भी रखना चाहती हैं।

गांधी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के गर्मी के रिजॉर्ट द रिट्रीट से सटे माशोब्रा में तैयार हो रहे प्रियंका के पांच कमरों वाले कॉटेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगी।

दोनों के साथ दिल्ली के एक वास्तुकार भी हैं।

प्रियंका ने 8,000 फुट की ऊंचाई पर साढ़े तीन बीघा का एक कृषि भूखंड खरीदा है। यह जमीन उन्होंने अमेरिका निवासी सतीश कुमार सूद और सतिंदर सूद से 2007 में खरीदा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493