सोनिया, राहुल ने दसारी राव के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलुगू फिल्म निर्देशक और पूर्व केंद्रीय मंत्री दसारी नारायण राव के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त किया।

सोनिया ने अपने संदेश में राव को ट्रेंड स्थापित करने वाला फिल्म निर्देशक बताया, जिनकी फिल्मों ने सामाजिक अंतर को कम करने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा, “वह पूर्ण समर्पित राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे।”

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि दसारी राव के निधन पर तेलुगू सिनेमा ने एक सितारे को खो दिया है। एक दिग्गज फिल्मकार और पूर्व मंत्री, उन्हें हमेसा याद रखा जाएगा

अधिकतर फिल्मों का निर्देशन करने की वजह से राव का नाम लिमका विश्व रिकॉर्ड में दर्ज है।

उनका मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को हैदराबाद में निधन हो गया था।

वह मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री थे और उन्होंने तेलुगू, तमिल और हिंदी में लगभग 151 फिल्मों का निर्देशन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493