नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दीवाली के अवसर पर देश को बधाई दी।
कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बयान में कहा, “दीवाली का त्योहार अंधकार से प्रकाश तक की यात्रा को दर्शाता है और मैं कामना करती हूं कि इस त्योहार का प्रकाश हर किसी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।”
उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार हर किसी के जीवन को प्रेम, भाईचारे और सद्भाव से भर देगा।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्वीट किया, “सभी को दीवाली की शुभकामनाएं। आशा करता हूं यह त्योहार आप सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए।”
रोशनी का त्योहार दीवाली, भारत में सबसे लोकप्रिय हिंदू त्योहारों में से एक है।
dharmpath.com dharmpath